80 में 40 सीटों पर होगा बेटियों का नामांकन
मुजफ्फरपुर, जुलाई 16 -- मुजफ्फरपुर। नवोदय विद्यालय में कक्षा 6 में कुल 80 सीटों पर नामांकन होता है। पहले 33 फीसदी सीटों पर बेटियों का नामांकन होता था। अब 80 में 40 सीटों पर बेटियों का नामांकन होगा। इसमें भी ग्रामीण और शहरी क्षेत्र के लिए अलग-अलग कोटा रखा गया है। बेटियों के लिए आरक्षित सीट में से आधी ग्रामीण क्षेत्र की बेटियों के लिए रहेगा। बाकी आरक्षण का रोस्टर पहले की ही तरह रहेगा। इसमें भी एससी, एसटी, जनरल समेत अन्य कोटि के लिए अलग-अलग सीट बंटवारा रहेगा। नवोदय विद्यालय की यह पहल पढ़ेंगी बेटियां तो बढ़ेगी बेटियां, इस लक्ष्य को लेकर की गयी है। यह भी पढ़ें- अब 33 नहीं, 50 फीसदी सीटों पर होगा बेटियों का नामांकन सभी जिलों में शिक्षा अधिकारियों को भी इस संबंध में सहयोग करने का निर्देश दिया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.