चंदौली, सितम्बर 9 -- धीना, हिन्दुस्तान संवाद। बरहनी विकास खंड के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बरहनी पर बुधवार को गर्भवती महिलाओं के स्वास्थ्य जांच के लिए कैंप का आयोजन किया गया था। इस दौरान 80 महिलाओं का डाक्टर कुसुम द्वारा आवश्यक सुझाव परामर्श देते हुए उचित खान पान की सलाह दी गयी। प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व दिवस पर हर माह के नौ तारीख को गर्भवती महिलाओं का जांच किया जाता है। इसी क्रम मे आयोजित कैंप मे प्रभारी चिकित्सा अधिकारी बरहनी डाक्टर शैलेन्द्र कुमार की देख रेख मे अस्पताल पर सभी महिलाओं का जांच हुआ। कहा कि जच्चा एवं बच्चों के बेहतर स्वास्थ्य के लिए गर्भवती महिलाओं को जागरुक रहने की जरुरत है। यह भी पढ़ें- Jahanabad News: 117 गर्भवती महिलाओं की हुई स्वास्थ्य जांच डाक्टर कुसुम ने बताया कि गर्भवती महिलाओं का रक्त, वजन,हीमोग्लोबिन सहित अन्...