औरंगाबाद, मई 7 -- ओबरा, संवाद सूत्र। ओबरा थाना क्षेत्र के तेजपुरा गांव के पास पुलिस ने 80 बोतल अंग्रेजी शराब के साथ दो लोगों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपितों की पहचान नवनेर गांव निवासी धर्मेंद्र राम एवं कारा बाजार निवासी छोटन राम के रूप में हुई है। थानाध्यक्ष नीतीश कुमार ने बताया कि बुधवार की रात गश्ती के दौरान पुलिस को सूचना मिली कि नवनेर गांव के पास मंदिर के बगल में सड़क किनारे कुछ लोग बोरा लेकर जा रहे हैं। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने पीछा कर दोनों को पकड़ लिया। तलाशी लेने पर बोरे से 80 बोतल अंग्रेजी शराब बरामद हुई। पुलिस ने शराब जब्त करते हुए दोनों आरोपितों को थाने लाकर प्राथमिकी दर्ज की और गुरुवार को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.