80 बच्चों ने चिड़ियाघर भ्रमण का लिया आनंद
जमशेदपुर, जून 13 -- जमशेदपुर। नेचुरल स्माइल फाउंडेशन के दो दिवसीय समर कैंप के पहले दिन टाटा स्टील जूलॉजिकल पार्क में ज़ू विजिट का आयोजन किया गया, जिसमें मानगो, किताडीह, नीलडीह, धातकीडीह, परसूडीह समेत विभिन्न क्षेत्रों से 80 बच्चों ने हिस्सा लिया। बच्चों ने वन्यजीवों को देखा और संरक्षण का संदेश लिया। फन एक्टिविटीज और ज़ू क्विज का भी आयोजन हुआ।फाउंडेशन के फाउंडर राज गुप्ता ने कहा कि संस्था का उद्देश्य वंचित बच्चों के सर्वांगीण विकास को बढ़ावा देना है। दूसरे दिन 14 जून को सूर्य मंदिर स्विमिंग पूल, सिदगोड़ा में स्विमिंग सेशन व पुरस्कार वितरण होगा। यह भी पढ़ें- ब्रह्मकुमारी आश्रम में समर कैंप 16 से
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.