80 प्रतिशत से अधिक छात्र-छात्राओं ने मारी बाजी
सीवान, मार्च 30 -- सीवान। बिहार बोर्ड की परीक्षा में एक बार फिर छात्र-छात्राओं ने सफलता का कीर्तिमान स्थापित किया है। शहर के राजेन्द्र नगर स्थित सेंट्रल कोचिंग के छात्र-छात्राओं ने 80 प्रतिशत से अधिक अंक लाकर अपनी क्षमता का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। इस खुशी में कोचिंग परिवार की तरफ से सभी उत्तीर्ण छात्र-छात्राओं को परिणाम आने के बाद रविवार को सम्मानित किया गया। मौके पर शिक्षक नीतीश कुमार, अमित कुमार, प्रेम यादव, आशुतोष कुमार, नेहा खातून, सचिन श्रीवास्तव व सुभाष कुमार आदि उपस्थिति थे। शिक्षक सचिन श्रीवास्तव ने बताया कि संस्थान बोर्ड परीक्षा में सफल सभी छात्र-छात्राओं के उज्जवल भविष्य की कामना करता है ।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.