बोकारो, अगस्त 20 -- बोकारो प्रतिनिधि। विनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय, धनबाद द्वारा बीएड सत्र 2025-27 के प्रथम समसत्र का परीक्षा परिणाम जारी किया गया। इसमें स्वामी रामकृष्ण परमहंस शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय, दुग्दा का परिणाम शत प्रतिशत रहा। मेघा शर्मा ने 80 प्रतिशत अंक हासिल कर प्रथम स्थान प्राप्त किया। पुष्पराज 77.71 प्रतिशत अंक के साथ दूसरे, जबकि मोहम्मद सद्दाम हुसैन व ममता कुमारी 77.43 प्रतिशत अंक के साथ संयुक्त रूप से तीसरे स्थान पर रहे। चांदनी कुमारी व शीतल कुमारी 76 प्रतिशत अंक के साथ संयुक्त रूप से चौथे तथा पूनम कुमारी 75.71 प्रतिशत अंक के साथ पांचवें स्थान पर रहीं। महाविद्यालय के सभी प्रशिक्षुओं ने 70 प्रतिशत से अधिक अंक हासिल किए। यह भी पढ़ें- एसआरपीएसपीएम दुग्दा का परीक्षा परिणाम शत-प्रतिशत सचिव सह निदेशक शंकर प्रसाद ...