छपरा, मार्च 9 -- बुजुर्गों के घर जाएगी मोबाइल रजिस्ट्रेशन यूनिट मोबाइल रजिस्ट्रेशन यूनिट की तैयारी तेज फोटो 16 कलेक्ट्रेट स्थित जिला निबंधन कार्यालय न्यूमेरिक 01 अप्रैल से नयी व्यवस्था होगी लागू किसी पेज की फ्लायर छपरा, नगर प्रतिनिधि। एक अप्रैल से अब सारण जिले के 80 वर्ष या उससे अधिक आयु के वरिष्ठ नागरिकों को जमीन, प्लॉट या फ्लैट के निबंधन के लिए रजिस्ट्री कार्यालय के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। बिहार सरकार ने सबका सम्मान-जीवन आसान पहल के तहत वरिष्ठ नागरिकों को घर बैठे निबंधन की सुविधा देने का निर्णय लिया है। इसके लिए मोबाइल रजिस्ट्रेशन यूनिट की व्यवस्था की जा रही है, जिसके माध्यम से पात्र बुजुर्गों के निवास स्थान पर जाकर भूमि अथवा संपत्ति के निबंधन की प्रक्रिया पूरी की जाएगी। इस नई व्यवस्था से सारण जिले के बुजुर्गों को बड़ी राहत मिलने की उ...