बदायूं, जनवरी 4 -- बिल्सी। नगर समेत क्षेत्र के गांव नागरझूना, सैदपुर, वजीरगंज मेंअधिकारियों की मौजूदगी में ओटीएस शिविर आयोजित किए गए। उपभोक्ताओं ने बिल सुधार, ओटीएस योजना एवं बकाया जमा कराने से जुड़ी शिकायतें दर्ज कराईं। एसडीओ जयप्रकाश राजपूत ने उपभोक्ताओं की मौके पर समस्याओं का समाधान किया। शिविर में कुल 80 बकाएदारों का ओटीएस योजना में पंजीकरण कराया गया। वहीं विभाग ने करीब साढ़े 11 लाख रुपये की बकाया धनराशि भी मौके पर जमा कराई। शिविर में जेई गजेंद्र पाल सिंह, उमाशंकर, रामस्वरुप, मनोज कुमार, राजेश कुमार, सूरज पटेल, मनोज कुमार, बिलाल अली आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.