रुडकी, मार्च 11 -- रुड़की, संवाददाता। इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन की ओर से जिला दिव्यांग एवं पुनर्वास केंद्र में बुधवार को 80 दिव्यांगजनों को बैटरी से चलने वाली ट्राइसाइकिल दी गई। इसके साथ ही उन्हें हेलमेट भी दिए गए। इस दौरान दिव्यांगों को समाज की मुख्यधारा से जोड़ने के लिए सामूहिक प्रयास करने पर जोर दिया गया। मुख्य अतिथि ज्वाइंट मजिस्ट्रेट दीपक रामचंद्र शेट ने कहा कि दिव्यांगजन भी समाज का अभिन्न हिस्सा हैं। उन्हें आगे बढ़ाने और आत्मनिर्भर बनाने के लिए समाज के सभी वर्गों को मिलकर कार्य करना चाहिए। उन्होंने कहा कि सरकार की ओर से दिव्यांगों के लिए कई कल्याणकारी योजनाएं चलाई जा रही हैं, जिनका लाभ उठाकर वे अपने जीवन को बेहतर बना सकते हैं। साथ ही उपकरणों का सही उपयोग करने की भी अपील की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्...