देहरादून, मार्च 11 -- रुड़की। इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन लिमिटेड की ओर से बुधवार को सिविल अस्पताल के ड्रग वेयरहाउस परिसर में दिव्यांग एवं पुनर्वास केंद्र पर दिव्यांग को बैटरी वाली ट्राई साइकिल वितरित की गई। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि ज्वाइंट मजिस्ट्रेट दीपक रामचंद्र शेट ने कहा कि दिव्यांगों को मुख्य धारा से जोड़ने की जरूरत है। इसके लिए सभी को प्रयास करने चाहिए। कॉरपोरेशन के अधिकारियों ने भी दिव्यांगों से इन उपकरणों का सही तरीके से इस्तेमाल करने का आह्वान किया। इस मौके पर मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ एके मिश्रा, मनोज नवानी सहित अनेक लोग मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...