कौशाम्बी, जून 28 -- सिराथू ब्लॉक के शहजादपुर ग्राम सभा की मल्लाही टोला बस्ती जल संकट से जूझ रही है। बस्ती के करीब 80 घरों में पीने और खाना बनाने के लिए स्वच्छ पानी उपलब्ध नहीं है। स्थानीय लोगों को पानी भरने के लिए 500 मीटर से लेकर एक किलोमीटर दूर तक जाना पड़ता है। कोई निजी सबमर्सिबल वाले के यहां हाथ फैलाता है तो कोई अन्य किसी के यहां। इसे लेकर बस्ती के लोगों में आक्रोश है। अनदेखी का आलम यही रहा तो किसी भी रोज बाशिंदों का गुस्सा फूट सकता है। बस्ती में लगे तीनों हैंडपंप खारा (नमकीन) पानी उगलते हैं, जिसे पीना तो दूर, दाल-रोटी बनाने के काम में भी नहीं लाया जा सकता। महिलाएं और बच्चे सुबह-शाम पानी लाने के लिए लंबा सफर तय करते हैं। इस समस्या से बस्ती के रोजमर्रा के जीवन पर गहरा असर पड़ रहा है। स्वच्छ जल की कमी से स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं भी बढ़...