80 ग्राम गांजा के साथ दुकानदार गिरफ्तार
आरा, मई 16 -- आरा, हि.सं.। भोजपुर के उदवंतनगर थाने की पुलिस ने खरौनी गांव में छापेमारी कर 80 ग्राम गांजा के साथ एक धंधेबाज को गिरफ्तार किया है। वह खरौनी गांव निवासी लक्ष्मी साव का पुत्र पिंटू कुमार है।वह गांव में दुकान चलाता है। पुलिस अधीक्षक राज की ओर से जारी प्रेस बयान में यह जानकारी दी गयी है। पुलिस के अनुसार शुक्रवार की रात उदवंतनगर थानाध्यक्ष को सूचना मिली थी कि खरौनी गांव निवासी पिंटू कुमार अपनी दुकान में मादक पदार्थ की खरीद-बिक्री कर रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस खरौनी गांव स्थित पिंटू कुमार के घर पहुंची। तब पुलिस को देख वह भगाने का प्रयास करने लगा। हालांकि पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। उसकी दुकान की तलाशी ली गई, तो 80 ग्राम गांजा बरामद किया गया। इस मामले में उसके खिलाफ उदवंतनगर थाना में एनडीपीएस एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज की है।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.