गोरखपुर, सितम्बर 27 -- गोरखपुर। बाल विकास परियोजना चरगावां की ओर से सेवा संकल्प अभियान एवं 9वें राष्ट्रीय पोषण माह के अंतर्गत जागरूकता रैली निकली गई। इस दौरान आयोजित जागरूकता कार्यक्रम में विभिन्न योजनाओं एवं सेवाओं के संबंध में जानकारी दी गई। इसके बाद अन्नप्राशन संस्कार एवं गोद भराई कार्यक्रम के तहत क्षेत्र पंचायत रजही में लगभग 80 गर्भवती महिलाओं एवं 15 धात्री महिलाओं को पोषण पोटली प्रदान की गई। इसके अतिरिक्त एसएएम बच्चों के पोषण एवं स्वास्थ्य में सुधार लाने तथा उन्हें कुपोषण से बाहर लाने की दिशा में उत्कृष्ट कार्य करने वाली 10 आंगनबाड़ी कार्यकर्त्रियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। साथ ही स्वस्थ बालक-बालिका स्पर्धा प्रतियोगिता में स्वस्थ 5 बच्चों के अभिभावक को भी प्रशस्ति पत्र दिया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में वं...