फतेहपुर, फरवरी 14 -- फतेहपुर। खागा कस्बे में शराब कारोबारी के घर हुई 54 लाख की चोरी के मामले मे दो दिन की जांच में पुलिस टीमों ने कस्बे के अस्सी से ज्यादा सीसीटीवी फुटेज खंगाल डाले हैं। 12 संदिग्धों से पूछताछ कर चुकी है, लेकिन नतीजा शून्य है। सीसीटीवी फुटेज में कोई भी घटना वाली रात घर के आस पास नजर नहीं आ रहा है। जो कुछ लोग दिखे भी हैं तो पुलिस ने उनको बुलाकर पूछताछ की। वह सभी पास में ही संचालित एक गेस्ट हाउस के हलवाई और वेटर हैं। जो गेस्ट हाउस आ जा रहे थे। पुलिस के लिये चोरी का खुलासा बड़ी चुनौती बनता जा रहा है। अब पुलिस टीमों ने पुराने शातिरों की तलाश तेज की है। जमानत पर जेल से बाहर घूम रहे चोरों को चिहिंत कर पूछताछ की तैयारी है। मानू का पुरवा, जीटी रोड खागा कस्बा निवासी शराब कारोबारी नारायण सिंह के सूने घर में बुधवार रात चोरी हो गई थी।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.