सहरसा, जनवरी 20 -- सहरसा, संवाद सूत्र। नगर निगम क्षेत्र अंतर्गत सुपर मार्केट स्थित बस स्टैंड के समीप सड़क किनारे फ्लैंक में लगाए जा रहे पेवर ब्लॉक निर्माण कार्य में भारी अनियमितता का आरोप लगाया जा रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि नगर निगम द्वारा स्वीकृत एस्टीमेट के अनुसार जहां 80 एमएम मोटाई के पेवर ब्लॉक लगाए जाने हैं, वहीं संवेदक द्वारा इससे काफी पतले और घटिया किस्म का पेवर ब्लॉक बिछाए जा रहे हैं। इससे निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। स्थानीय नागरिकों ने बताया कि संवेदक द्वारा लगाए जा रहे पेवर ब्लॉक 80 एमएम के स्थान पर करीब 60 एमएम या उससे भी कम मोटाई के प्रतीत हो रहे हैं। मानक के विरुद्ध किए जा रहे इस कार्य से भविष्य में सड़क क्षतिग्रस्त होने की आशंका बढ़ गई है। लोगों का कहना है कि इतनी पतली ईंटें भारी दबाव सहन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.