फतेहपुर, अप्रैल 9 -- बहुआ। बांदा-बहराइच मार्ग पर ललौली थाना के शंकरपुर गांव के पास गुरुवार सुबह बाइक की टक्कर से किसान की मौत हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक बाइक की रफ्तार 80 किमी प्रति घंटे से ज्यादा थी। टक्कर इतनी तेज थी कि किसान हवा में उछलकर सड़क पर गिरे। सिर फट गया। परिजन अस्पताल ले जा रहे थे। बीच रास्ते में किसान ने दम तोड़ दिया। टक्कर मार बाइक सवार फरार हो गया। पुलिस तलाश में जुटी है। शंकरपुर गांव निवासी 55 वर्षीय किसान लल्लू निषाद सुबह करीब आठ बजे सड़क किनारे स्थित एक होटल से चाय पीकर पैदल घर जा रहे थे। कुछ दूर चलने के बाद पीछे से आ रहे बाइक सवार ने उन्हें टक्कर मार दी औार मौके से फरार हो गया। लल्लू गंभीर घायल हो गए। परिजन मौके पर पहुंच गए। गंभीर हालत में उन्हें प्राइवेट वाहन से जिला अस्पताल लेकर जा रहे थे। बीच रास्ते ही उनकी...