80 की उम्र पार, फिर भी साइकिल से नाप रहे मीलों का सफर
बोकारो, जून 2 -- आज जहां युवा पीढ़ी छोटी-छोटी दूरियों के लिए भी मोटरसाइकिल और अन्य वाहनों पर निर्भर होती जा रही है, वहीं बोकारो जिले के कसमार प्रखंड के तीन बुजुर्ग अपनी उम्र को चुनौती देते हुए आज भी नियमित रूप से साइकिल चलाकर सक्रिय और स्वस्थ जीवन जी रहे हैं। 80 वर्ष की आयु पार कर चुके ये बुजुर्ग साबित कर रहे हैं कि मजबूत इच्छाशक्ति, अनुशासित दिनचर्या और सकारात्मक सोच के सामने उम्र महज एक संख्या बनकर रह जाती है। कसमार निवासी 82 वर्षीय सुखदेव महाराज हर सुबह साइकिल से आसपास के गांवों का भ्रमण करते हैं। वे बताते हैं कि बचपन में शौक के तौर पर शुरू हुई साइकिल आज उनकी दिनचर्या और फिटनेस का अभिन्न हिस्सा बन चुकी है। वे अब भी जैनामोड़, पेटरवार, बोकारो समेत कई स्थानों तक साइकिल से ही सफर करते हैं। उन्होंने झारखंड के कई शहरों तक रिश्तेदारों के यहां...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.