80 किलो गांजा लदी इनोवा कार जब्त, दो गिरफ्तार
मोतिहारी, सितम्बर 4 -- संग्रामपुर। सूखा नशा के खिलाफ कार्रवाई करते हुए संग्रामपुर पुलिस ने शुक्रवार को अरेराज-हाजीपुर मुख्य पथ एसएच-74 पर थाना के सामने 80 किलो गांजा लदी इनोवा कार को पकड़ा। पुलिस ने कार में सवार दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपितों की पहचान वैशाली जिले के महुआ थाना क्षेत्र के महुआ सिंहरई गाँव वार्ड-16 निवासी सचिन कुमार और राहुल कुमार के रूप में हुई है। पुलिस ने गांजा लदी इनोवा कार और गांजा को जब्त कर लिया है। दरोगा विकास आनन्द ने बताया कि दोनों आरोपितों से पूछताछ के साथ पुलिस उनके आपराधिक इतिहास और गांजा तस्करी से जुड़े नेटवर्क की जानकारी जुटा रही है। यह भी पढ़ें- Ara News: 20 किलो गांजा के साथ बाइक सवार यूपी निवासी तस्कर गिरफ्तार, दूसरा फरार दोनों को न्यायिक हिरासत में भेजने की प्रक्रिया चल रही है।
हिंदी हिन्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.