पलामू, मई 30 -- मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। झारखंड बिजली वितरण निगम लिमिटेड के छतरपुर डिवीजन के अंतर्गत 1 लाख से अधिक बिजली उपभोक्ताओं के लिए बिजली से संबंधित समस्याओं को लेकर 80 किलोमीटर दूर जिला मुख्यालय मेदिनीनगर स्थित मेदिनीनगर डिवीजन कार्यालय पहुंचना पड़ रहा है। छतरपुर डिवीजन अंतर्गत जपला सब डिवीजन के गोठा गांव से बिजली बिल से संबंधित समस्या को लेकर एक महिला शनिवार को मेदिनीनगर डिवीजन कार्यालय पहुंची थी। हालांकि कार्यपालक अभियंता संतोष कुमार ने उसके बिल से संबंधित समस्या को सुलझाने का भरसक प्रयास भी किया। इसी तरह की परेशानी को लेकर कई बिजली उपभोक्ता हर दिन हुसैनाबाद, हरिहरगंज, छतरपुर, पिपरा, नौडीहा बाजार से समस्याओं को लेकर मेदिनीनगर के डिवीजन कार्यालय में पहुंच रहे हैं। इसकी परेशानी का कारण छतरपुर डिवीजन में पिछले एक महीना से कार्यपालक अभ...