बाराबंकी, अक्टूबर 6 -- बाराबंकी, संवाददाता। खरीद दाम से ढाई गुना महंगे बेचे जा रहे कैंसर में लगने वाले इंजेक्शन व कीमो की दवाओं से मरीजों की जेबों पर डाका डाला जा रहा है। मोनोपॉली के तहत जिले के निजी अस्पतालों में एमआरपी के नाम पर दवाओं का सिंडिकेट चल रहा है। विभागीय सूत्रों का दावा है कि शासन से गठित टीम द्वारा जिले के दो बड़े अस्पतालों में संचालित फार्मेसी में जांच के दौरान बड़ा खेल होने के संकेत मिले हैं। कोल्डचेन मेंटेन न रखने पर करीब 80 करोड़ कीमत के कैंसर में लगने वाले इंजेक्शन वापस करने के लिए नोटिस जारी कर जवाब मांगा गया है। यह भी पढ़ें- दवा खरीद और एमआरपी के बीच बड़े अंतर पर कसेगा शिकंजाखरीद दो लाख की बिक्री 4.53 लाख की: जिले में स्थित एक मेडिकल कॉलेज में लखनऊ, अयोध्या व बाराबंकी की संयुक्त टीम ने जांच की। जांच में अस्पताल द्वारा दव...