80 करोड़ के म्यूनिसिपल बांड का सेबी में पंजीकरण अगले सप्ताह
गोरखपुर, सितम्बर 3 -- गोरखपुर, प्रमुख संवाददाता। नगर निगम के 80 करोड़ रुपये के म्यूनिसिपल बांड के लिए सेबी में पंजीकरण की प्रक्रिया अगले सप्ताह पूरी कर ली जाएगी। नगर निगम द्वारा चयनित रेटिंग एजेंसियों ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। वहीं, नगर निगम ने एस्क्रो एकाउंट समेत सभी पांच तरह के एकाउंट एचडीएफसी बैंक में खोल लिए हैं। गोरखपुर नगर निगम से ही पंजीकरण के लिए गठित टीम यही से आनलाइन पंजीकरण की प्रक्रिया पूर्ण करेगी। नगर निगम के वित्त एवं लेखाधिकारी नागेंद्र सिंह ने बताया कि पंजीकरण के लिए सभी जरूरी दस्तावेज और वित्तीय अभिलेख तैयार हैं। चयनित रेटिंग टीम ने भी अपनी तैयारियां पूर्ण कर ली हैं। नगर निगम के वित्त व लेखाधिकारी नागेंद्र सिंह ने बताया कि बान्ड के लिए नगर निगम की वित्तीय स्थिति, विकास योजनाओं और आगामी वर्षों में शहर के विकास की सं...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.