80वां स्वतंत्रता दिवस समारोह में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन
रामगढ़, अगस्त 16 -- दुलमी, निज प्रतिनिधि। 15 अगस्त तिरंगे की शान, देशभक्ति का जज़्बा और विद्यार्थियों की शानदार प्रस्तुतियों से जेएस पब्लिक स्कूल, कोरचे में 80वां स्वतंत्रता दिवस पूरे हर्षोल्लास और उमंग के साथ मनाया गया। विद्यालय परिसर तिरंगे के रंगों और राष्ट्रप्रेम की भावना से सराबोर नजर आया। कार्यक्रम का शुभारंभ राष्ट्रीय गीत के सामूहिक गायन से हुआ। इसके बाद विद्यार्थियों ने कृत्रिम बुद्धिमत्ता, अनुशासन, शिक्षा, युवा शक्ति और राष्ट्र निर्माण जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर प्रभावशाली भाषण प्रस्तुत किए। उनके विचारों ने आधुनिक तकनीक के सही उपयोग, अनुशासनपूर्ण जीवन और जिम्मेदार नागरिक बनने का संदेश दिया। सांस्कृतिक कार्यक्रमों में पारंपरिक लोक नृत्य, देशभक्ति नृत्य और राजस्थानी नृत्य ने दर्शकों का मन मोह लिया और भारत की समृद्ध सांस्कृतिक विविधत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.