काशीपुर, मार्च 8 -- काशीपुर। पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 8.98 ग्राम अवैध स्मैक समेत इलेक्ट्रानिक तराजू व 1200 रुपये की नकदी बरामद की है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है। शनिवार की रात बांसफोड़ान चौकी पुलिस ने चेकिंग के दौरान मुरादाबाद रोड स्थित डिजाइन सेंटर के पास से मोहल्ला अल्ली खां निकट रहमत शाह मजार निवासी फिरोज खां पुत्र सलीम खां को गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 8.98 ग्राम स्मैक समेत इलेक्ट्रानिक तराजू व 1200 रुपये की नकदी बरामद हुई। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह खुद स्मैक पीने का आदी है। छुटपुट स्मैक बेचकर अपने स्मैक पीने का खर्चा चलाता है। टीम में बासफोड़ान चौकी इंचार्ज देवेंद्र सिंह मेहता, एसआई देवेंद्र सामंत, संजय कुमार, अमरदीप सिंह रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.