रुद्रपुर, मार्च 17 -- सितारगंज। शक्तिफार्म पुलिस ने 8.96 ग्राम हेरोइन के साथ एक महिला को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। एसआई प्रकाश भट्ट ने बताया कि सोमवार को वह टीम के साथ क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए गश्त पर थे। इसी दौरान गांव पिपलिया की कच्ची सड़क पर एक महिला संदिग्ध हालत में खड़ी दिखाई दी। शक होने पर महिला कांस्टेबल नीलम बर्गली ने उसकी तलाशी ली। तलाशी के दौरान महिला के पास से 8.96 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। पुलिस पूछताछ में महिला ने अपनी पहचान पिपलिया निवासी बंशौ कौर के रूप में बताई। उसने बताया कि उसने यह स्मैक गांव के ही अमन सिंह से दस हजार रुपये में खरीदी थी। आरोपी के अनुसार उसका पति गंभीर रूप से बीमार है और इलाज के खर्च के लिए वह स्मैक बेचने का काम कर रही थी। पुलिस...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.