सुपौल, मई 16 -- सरायगढ़ निज संवाददाता भपटियाही थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर शुक्रवार की शाम मझौआ से 8.9 ग्राम स्मैक के साथ अररिया जिले के फुलकाहा थाना क्षेत्र के मधुरा उत्तर पंचायत के वार्ड 3 निवासी सुरेश कुमार को गिरफ्तार किया है। थानाध्यक्ष प्रजेश कुमार दुबे ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी सुरेश कुमार को 8.9 ग्राम स्मैक के साथ मझौआ गांव से गिरफ्तार किया गया है। अभियुक्त के खिलाफ भपटियाही थाना में कांड संख्या 130/26 दर्ज कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...