देहरादून, अप्रैल 22 -- विकासनगर। कोतवाली विकासनगर पुलिस ने युवक को 8.84 ग्राम अवैध स्मैक के साथ गिरफ्तार किया गया। पुलिस के नशा तस्करों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के दौरान ढालीपुर गांव के रास्ते छतरी के पास विकासनगर क्षेत्र से एक नशा तस्कर रिजवान उर्फ पटवारी निवासी जंगलात चौकी के पास सहसपुर को 8.84 ग्राम अवैध स्मैक के साथ गिरफ्तार किया। आरोपी के विरुद्ध कोतवाली विकासनगर एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत मुकदमा दर्ज कर उसे न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है। पुलिस के अनुसार अभियुक्त एक शातिर किस्म का अपराधी है, जिसके विरुद्ध जनपद के विभिन्न थानों में आधा दर्जन से अधिक आपराधिक मामले दर्ज हैं तथा वह पूर्व में कई बार जेल जा चुका है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...