गोरखपुर, मार्च 19 -- गोरखपुर। मुख्य संवाददाता।गोरखपुर नगर निगम महानगर के चार वार्डो में 08.78 करोड़ रुपये से 6040 मीटर लम्बाई में सीसी सड़क एवं आरसीसी नाली का निर्माण करेगा। ये सड़कें वार्ड संख्या 10 माधवनगर, वार्ड संख्या 11 बड़गो, वार्ड संख्या 12 अशोकनगर और वार्ड संख्या 13 संझाई में बनाई जाएगी। नगर निगम ने टेंडर की प्रक्रिया शुरू कर दी है ताकि मानसून से पहले इन सड़कों का निर्माण कार्य पूर्ण कराया जा सके।वार्ड संख्या 10 माधव नगर में मोहरीपुर में अमन प्रोविजन स्टोर से दिनेश साहनी के मकान तक व अन्य गलियों में 01.52 करोड़ से 701 मीटर लम्बी एवं मोहरीपुर में स्वर्गीय श्याम तिवारी के मकान से चन्द्रभान पासवान के मकान होते हुए ओम प्रकाश तिवारी के मकान तक व हनुमन्त सदन से सुरेश चक्की तक व अन्य गलियों में 660 मीटर लम्बाई में 69.46 लाख रुपये से सीसी...