लखीमपुरखीरी, जनवरी 23 -- पुलिस के अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत थाना चन्दनचौकी पुलिस व एसएसबी की टीम के संयुक्त अभियान में पिंकू पुत्र बजरंगी निवासी मोहल्ला रंगरेजान थाना पलिया, हाल पता मोहल्ला थारु पुरवा थाना पलिया को गिरफ्तार किया है। जिसके पास से 8.74 ग्राम ब्राउन शुगर, तीन सौ रूपया नेपाली व स्कूटी यूपी 31 सीडी 0992 बरामद हुई है। पुलिस ने गिरफ्तार अभियुक्त पर धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट पंजीकृत कर अभियुक्त को जेल भेजने की कार्यवाही की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.