8.68 ग्राम स्मैक के साथ युवक गिरफ्तार
पिथौरागढ़, मई 27 -- संतोष आर्यन,पिथौरागढ़। घाट क्षेत्र में पुलिस और एसओजी की संयुक्त टीम ने स्मैक के साथ युवक को गिरफ्तार किया। पुलिस के मुताबिक टीम ने घाट बैरियर में चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान लोहाघाट की तरफ से जिला मुख्यालय आ रही एक स्कूटी सवार को टीम ने रोका। जांच के दौरान स्कूटी सवार युवक के पास से 8.68 ग्राम स्मैक बरामद हुई। पुलिस ने संबंधित युवक तरुण ग्वाल के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है। टीम में एसआई जितेन्द्र सौराड़ी, कांस्टेबल उमेश सती, हेड कांस्टेबल मनमोहन सिंह, अपर उपनिरीक्षक दीपक खनका, कांस्टेबल गोविन्द रौतेला शामिल रहे। यह भी पढ़ें- 8.68 ग्राम स्मैक के साथ युवक गिरफ्तार
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.