सोनभद्र, अप्रैल 2 -- विण्ढमगंज। दुद्धी ब्लाक के बुटबेढवा में लगने वाला साप्ताहिक बकरी बाजार की नीलामी गुरुवार आठ लाख 55 हजार रुपये में हुई। एक वर्ष के लिए होने वाली यह निलामी ग्राम प्रधान तारा देवी, तहसीलदार अंजनी गुप्ता, कानूनगो नागेन्द्र कुमार पाठक, लेखपाल सुदन, मनिंद्र कुमार तिवारी, शाश्वत द्विवेदी की मौजूदगी में ग्राम पंचायत भवन परिसर में हुई। नीलामी में पांच ठेकेदार मोहम्मद अली नातिक, प्रभात कुमार, जावेद, इकबाल अहमद कुरैशी, संतोष यादव ने भाग लिया। सर्वाधिक बोली मोहम्मद अली नातिक ने आठ लाख पच्चपन हजार रुपये लगाय। इस मौके पर विकास कुमार गुप्ता, संतोष कुमार, बंटी कुमार, गुलाबचंद, कामेश्वर यादव, ज्योति जयसवाल, उदय पासवान, स्वाती देवी, माया देवी, छाया देवी, नंद कुमार, दौलत देवी, ममता देवी, विनीता देवी आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.