लखीमपुरखीरी, मार्च 18 -- सम्पूर्णानगर थाना क्षेत्र में पुलिस और एसएसबी की संयुक्त टीम ने अंतरराष्ट्रीय ड्रग तस्करी पर बड़ी कार्रवाई करते हुए 8.50 ग्राम अवैध ब्राउन शुगर के साथ तीन तस्करों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए तीनों आरोपी पड़ोसी देश नेपाल के कैलाली जिले के रहने वाले बताए जा रहे हैं। पुलिस ने इनके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट का केस दर्ज किया है। थानाध्यक्ष सम्पूर्णानगर के नेतृत्व में थाना पुलिस व एसएसबी की संयुक्त टीम ने चेकिंग के दौरान एक पल्सर बाइक को रोका। तलाशी में बाइक सवार तीन युवकों के पास से काले रंग की पन्नी में बनी 13 पुड़ियों में कुल 8.50 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद हुई। पकड़े गए आरोपियों के नाम बिमल चन्द, विनोद पुनमगर और प्रदीप चोखल हैं, जो सभी नेपाल के जिला कैलाली के अलग-अलग गांवों के निवासी हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.