8.5 ग्राम स्मैक के साथ दो युवक गिरफ्तार
किशनगंज, जून 30 -- किशनगंज। संवाददाता किशनगंज पुलिस ने नशा कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत रविवार की शाम को दो युवकों को 8.5 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान गुलबस्ती निवासी मोहम्मद चुन्ना तथा मोतीबाग निवासी रवि राय के रूप में हुई है। दोनों आरोपियों के पास से 140 रुपये नकद भी बरामद किए गए हैं। पुलिस ने बरामद स्मैक को कब्जे में लेकर आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। एसपी संतोष कुमार के निर्देश पर जिले में मादक पदार्थों की तस्करी एवं बिक्री के विरुद्ध लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में रविवार को संध्या गश्ती के दौरान पुलिस को दो युवकों की गतिविधियां संदिग्ध लगीं। रोककर तलाशी लेने पर उनके पास से कुल 8.5 ग्राम स्मैक बरामद ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.