अररिया, सितम्बर 1 -- अररिया/सिकटी, एक संवाददाता। भारत-नेपाल अंतर्राष्ट्रीय सीमा पर मादक पदार्थों की तस्करी पर अंकुश लगाने को लेकर चलाए जा रहे अभियान के तहत 52वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल अररिया और सिकटी थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने एक नेपाली नागरिक को 8.43 ग्राम संदग्धि स्मैक के साथ गिरफ्तार किया। यह कार्रवाई कार्यवाहक कमांडेंट आलोक कुमार के अगुवाई में की गई।

संयुक्त अभियान की जानकारी एसएसबी के सहायक कमांडेंट अमित अहिरवार ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर बाह्य सीमा चौकी मज़रख एवं सिकटी थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने अमगाछी पंचायत भवन के निकट, सीमा स्तंभ संख्या 165 से करीब 2.5 किलोमीटर दक्षिण संयुक्त गश्त एवं जांच अभियान चलाया। इसी दौरान एक ऑटो-रक्शिा को रोककर तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान छिपाकर रखा गया 8.43 ग्राम संदिग्ध स्मैक, पैकिंग सामग्...