लखीमपुरखीरी, अप्रैल 14 -- सम्पूर्णानगर। भारत-नेपाल सीमा पर मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ पुलिस और एसएसबी ने संयुक्त टीम ने घेराबंदी कर मादक पदार्थ के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है, जिसके कब्जे से 8.40 ग्राम अवैध ब्राउन शुगर बरामद हुई है। सम्पूर्णानगर थाना प्रभारी कृष्ण कुमार ने अपनी टीम और कमलापुरी 49 वीं बटालियन एसएसबी की संयुक्त टीम ने मुखबिर की सूचना मिलने पर ग्राम बसही निवासी आसिफ पुत्र मुख्तार अहमद को बाइक से मादक पदार्थ की तस्करी कर लेकर जाते हुए दबोच लिया। तलाशी लेने पर उसके पास से सफेद पुड़िया में रखी ब्राउन शुगर बरामद हुई। प्रभारी निरीक्षक कृष्णा कुमार के नेतृत्व में हुई इस कार्रवाई में पुलिस और एसएसबी की 49 वीं बटालियन के जवान शामिल रहे। खास बात यह रही कि इस ऑपरेशन में डॉग स्क्वाड की भी मदद ली गई। फिलहाल पुलिस ने तस्कर को ...