बागपत, फरवरी 20 -- बागपत। छपरौली विधायक डॉ. अजय कुमार के प्रयास से नहरों के माईनरों पर कच्ची पटरी पर खंडजा निर्माण के लिए शासन से बजट जारी हुआ है। विधायक ने बताया कि हिंडन कृष्णी चौगामा क्षेत्र की मिलाना, दोघट, भगवानपुर, भड़ल एवं गैडबरा माइनर की कच्ची पटरी पर खंडजा के लिए धनराशि स्वीकृत हुई है। परियोजना की लागत 8.22 करोड़ रुपए की प्रशासकीय और वित्तीय स्वीकृति प्रदान की गई। बताया कि उतर प्रदेश शासन के संयुक्त सचिव रमाकांत वर्मा ने 2.50 करोड रूपये प्रथम किस्त जारी कर दी है। उन्होंने बताया कि राजवाहा निरपुड़ा व टीकरी तथा सूजती माइनर पर खडंजा का अधिकांश कार्य भी पूर्ण हो चुका है। चौगामा क्षेत्र की 37 किलोमीटर लम्बाई में मिलाना, दोघट, भगवानपुर, भड़ल तथा गैडबरा नहरों और माइनरों पर खंडजा निर्माण होने से किसानो का आवागमन सुलभ होगा, जिसका ग्रामीणों को...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.