8.20 लाख रुपये वापस मांगने पर जान से मारने की धमकी
प्रयागराज, जुलाई 1 -- प्रयागराज, वरिष्ठ संवाददाता। रियल एस्टेट कारोबारी ने मकान मालिक पर 8.20 रुपये वापस नहीं करने और गाली गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी का आरोप लगाया है। सिविल लाइंस थाने में आरोपी के खिलाफ नामजद एफआईआर दर्ज करवाई है।करछना निवासी अनुज गौतम की तहरीर के मुताबिक, उनका रियल एस्टेट का कारोबार है। उन्होंने सिविल लाइंस के क्लाइव रोड स्थित किशन वैश्य के मकान में तीन साल के एग्रीमेंट में दुकान लेकर ऑफिस खोला है। आरोप है कि मकान मालिक ने 8.20 लाख रुपये उधार लिया था। लेकिन, अब वह रुपये वापस नहीं कर रहा है। लंबे समय से बाहर रहता है और घर भी नहीं आ रहा है। आरोप है कि फोन कर अनुज गौतम ने किशन वैश्य से अपने रुपये वापस मांगे, तो उसने गाली गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी। उधर, सिविल लाइंस थाना प्रभारी रामाश्रय यादव का कहना है क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.