देहरादून, दिसम्बर 16 -- हरिद्वार। रानीपुर पुलिस ने स्मैक की तस्करी में लिप्त एक युवक को गिरफ्तार किया है। उसके कब्जे से 8.20 ग्राम स्मैक बरामद की है। पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर आरोपी को जेल भेजा। कोतवाली प्रभारी शांति कुमार गंगवार ने बताया कि पुलिस टीम के साथ गश्त पर थी। रोड नंबर-2 से नदी रपटा पुल के पास पहुंचने पर एक युवक संदिग्ध अवस्था में दिखाई दिया। पुलिस ने पीछा कर दबोच लिया। तलाशी में उसके पास से 8.20 ग्राम स्मैक बरामद हुई। आरोपी ने अपना नाम आरिफ निवासी सलेमपुर नई जामा मस्जिद बताया। मंगलवार को आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया। कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.