नई दिल्ली, सितम्बर 22 -- साल 2023 में एक तमिल फिल्म आई थी चिट्टा। ये एक ऐसी फिल्म थी जिसने ऑडियंस पर गहरी छाप छोड़ी थी। फिल्म एक चाचा भतीजी के खूबसूरत रिश्ते पर बेस्ड थी। एक ऐसी फिल्म जिसमें मासूम बच्चियों के साथ दुष्कर्म करने वाला आदमी हर बार नया शिकार बनाता है। इस फिल्म में एक्टर सिद्धार्थ ने प्रभाव छोड़ने वाली परफॉरमेंस दी थी। फिल्म को IMDb पर भी शानदार 8।2 की रेटिंग मिली हुई है। जानिए फिल्म की कहानी-इशु और सुंदरी का रिश्ता फिल्म की कहानी इशु की है। ये किरदार सिद्धार्थ ने निभाया है। फिल्म में दिखाया जाता है कि इशु नगरपालिका में काम करता है। उसकी भाभी है और एक भतीजी। भाई की डेथ हो चुकी है। उसके जीवन में शक्ति नाम की एक लड़की भी है। इशु अपनी भतीजी सुंदरी को बेटी जैसा प्यार देता है। उसे खाना खिलाने से लेकर सुलाने, स्कूल ले जाने, वहां से लेकर...