महाराजगंज, फरवरी 12 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। भारत-नेपाल सीमा सोनौली में एसएसबी और पुलिस की संयुक्त टीम ने जांच के दौरान गांजा बरामद कर दो युवकों को गिरफ्तार किया है। एसआई प्रिया तिवारी सहयोगी संदीप निषाद व एसएसबी के सी. विवेक, निरीक्षक प्रंशांत कुमार सिंह, रविन्द्र कुमार यादव, तौकीर अहमद, गौरव तिवारी, मीरा देवी व संगीता संयुक्त जांच कर रही थीं। इस दौरान जमील इसहाक चौगुले निवासी खेड़ कर्जी, थाना खेड़ रत्नागिरी महराष्ट्र व मोहसिन सलीम शेख निवासी अब्दुल हमीद रोड निकट इंग्लिश स्कूल कालोनी मलाड वेस्ट मुम्बई महराष्ट्र को पकड़कर उनके पास से 8.13 किलोग्राम गांजा बरामद किया। मामले में केस दर्ज कर दोनों का न्यायालय चालान कर दिया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.