नई दिल्ली, अगस्त 27 -- आजकल हमारी लाइफस्टाइल ऐसी हो गई है कि दिन का ज्यादातर समय कुर्सी पर ही निकल जाता है। ऑफिस में कई घंटे बैठकर काम करना, लगातार वीडियो कॉल करना, कार में सफर करना और रात में फोन चलाना अब रोज की जिंदगी का हिस्सा बन चुका है। कई लोग तो दिन में 8 से 10 घंटे तक बैठे रहते हैं। चेन्नई के कंसल्टेंट कार्डियोलॉजिस्ट डॉ. संजीव वी.के. के अनुसार, लगातार बैठे रहने का असर सिर्फ कमर और गर्दन पर नहीं, बल्कि आपके हार्ट पर भी पड़ सकता है।लंबे समय तक बैठने से हार्ट पर क्या असर होता है? जब हम लंबे समय तक बैठे रहते हैं, तो हमारी मसल्स ज्यादा काम नहीं करतीं। इसका मतलब है कि शरीर ब्लड में मौजूद शुगर और फैट को ठीक तरह से इस्तेमाल नहीं कर पाता। धीरे-धीरे इससे ब्लड शुगर और ट्राइग्लिसराइड बढ़ सकते हैं, जबकि गुड कोलेस्ट्रॉल कम हो सकता है। इसका सीधा...