नई दिल्ली, सितम्बर 7 -- जियो हॉटस्टार पर शानदार फिल्मों, सीरीज और शोज का धमाका होने वाला है। इस हफ्ते ऑडियंस को एक्शन, ड्रामा के साथ खूब सारा रोमांस देखने को मिलने वाला है। बिग बॉस 20 से लेकर साउथ और हिंदी फिल्में दस्तक देने वाली हैं। तो अगर आप घर बैठकर कुछ अच्छा देखने का मन बना रहे हैं, तो ये लिस्ट आपके लिए हैं। इस बार बच्चों के लिए खास बहुत कुछ खास नजर आने वाला है। तो तैयार हो जाइए, धमाके के लिए- द रियल हाउसवाइव्स ऑफ न्यूयॉर्क सिटी सीजन 16रिलीज-8 सितंबरजियो हॉटस्टार रियलिटी शो द रियल हाउसवाइव्स ऑफ न्यूयॉर्क सिटी नए सीजन के साथ रिलीज को तैयार है। ये शो कल से यानी 8 सितंबर से जियो हॉटस्टार पर देखा जा सकता है। द पेपर सीजन 2रिलीज-9 सितंबरजियो हॉटस्टार द पेपर के पॉपुलर होने के बाद अब इस सीरीज का दूसरा सीजन आ रहा है। इसकी कहानी वहीं से शुरू क...