8 सितंबर तक हो सकता है सोनभद्र कांग्रेस के नए जिलाध्यक्ष का ऐलान
सोनभद्र, अगस्त 26 -- ओबरा,हिंदुस्तान संवाद। कांग्रेस के संगठन सृजन अभियान के तहत सोनभद्र में जिला कांग्रेस कमेटी के नए अध्यक्ष के चयन की प्रक्रिया तेज हो गई है। बुधवार को ओबरा स्थित मानस भवन में एआईसीसी पर्यवेक्षक अली मेहंदी, पीसीसी पर्यवेक्षक भगवती प्रसाद चौधरी और राजेश साहनी ने ओबरा विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेस कार्यकर्ताओं, वरिष्ठ नेताओं, छात्र संगठन एवं युवा संगठन के पदाधिकारियों से मुलाकात कर नए जिलाध्यक्ष के चयन को लेकर फीडबैक लिया। संगठन सृजन कार्यक्रम के तहत ओबरा पहुंचे कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव एवं एआईसीसी सोनभद्र-चंदौली प्रभारी पर्यवेक्षक अली मेहंदी तथा पीसीसी सदस्य भगवती प्रसाद चौधरी ने वरिष्ठ कांग्रेसी नेता ईश्वरी नारायण सिंह के आवास पर प्रेस वार्ता की। यह भी पढ़ें- संगठन की मजबूती को कार्यकर्ताओं से लिए जाएंगे सुझाव इस दौरान...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.