8 सितंबर को दुमका पहुंचेंगे बाबूलाल, भाजपा के आंदोलन में लेंगें हिस्सा
दुमका, सितम्बर 7 -- दुमका, प्रतिनिधि। भारतीय जनता पार्टी झारखंड प्रदेश के निर्देशानुसार भारतीय जनता पार्टी दुमका जिला द्वारा छात्र हित एवं जनहित से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों को लेकर 8 सितंबर को आंदोलन आयोजित किया जाएगा। इस आंदोलन के माध्यम से भाजपा कार्यकर्ताओं एवं छात्रों पर दर्ज मुकदमों को वापस लेने, छात्रों के हितों की रक्षा करने तथा राज्य में सामने आए विभिन्न घोटालों की सीबीआई जांच की मांग को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा आवाज बुलंद की जाएगी। कार्यक्रम में मुख्य रूप से झारखंड के प्रथम मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी शामिल होंगे। उपरोक्त जानकारी भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सह मिडिया प्रभारी पिंटू अग्रवाल ने दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.