नई दिल्ली, अगस्त 29 -- नई दिल्ली में डीयू की छात्रा और पार्ट-टाइम मॉडल मुस्कान की हत्या के मामले में गिरफ्तार जिम ट्रेनर मोहम्मद इमरान उर्फ आकिब का पुराना आपराधिक रिकॉर्ड सामने आया है। पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक, पिछले करीब आठ सालों में इमरान के खिलाफ नाबालिग से जुड़े POCSO मामले से लेकर गंभीर मारपीट और हत्या के प्रयास जैसे आरोपों में केस दर्ज हो चुके हैं। अब 21 वर्षीय मुस्कान की हत्या के मामले में वह मुख्य आरोपी है। पुलिस के मुताबिक, इमरान को गुरुवार को राजौरी गार्डन में मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया गया। इससे एक दिन पहले तिलक नगर स्थित घर में मुस्कान की कथित तौर पर चाकू से कई वार कर हत्या कर दी गई थी। यह भी पढ़ें- इमरान से मिलने के एक हफ्ते बाद हो गई हत्या, मुस्कान मर्डर केस की 10 बड़ी बातें2018: नाबालिग से जुड़े POCSO केस में नाम पुलिस जा...