नई दिल्ली, मार्च 23 -- 'पुष्पा' फेम एक्टर अल्लू अर्जुन उन स्टार्स में से हैं, जिन्होंने अपने करियर में कई ब्लॉकबस्टर फिल्में दी हैं। इनदिनों अल्लू अपनी अपकमिंग मूवी जिसका अस्थायी नाम 'AA22xA6' को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। इस फिल्म का निर्देशन 'जवान' फिल्म के डायरेक्टर एटली कर रहे हैं। इस फिल्म को लेकर लगातार नई अपडेट्स सामने आ रही है। बीते दिनों फिल्म में बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण के 'AA22xA6' में शामिल होने की खबर काफी सुर्खियों में रही हैं। ऐसे में अब इस फिल्म में एक और बड़ी एक्ट्रेस की एंट्री की खबर सामने आ रही है। आइए जानते हैं कौन हैं वो?आठ साल होगी पर्दे पर वापसी? डायरेक्टर एटली की साइंस-फिक्शन प्रोजेक्ट 'AA22xA6' में जिस एक्ट्रेस की एंट्री की खबरें चर्चा में हैं वो कोई और नहीं बल्कि, अनुष्का शर्मा हैं। डेक्कन क्रॉनिकल क...