8 साल तक बेरोजगार, 3 बार UPSC में नाकाम, अब 17 लाख के पैकेज शुरू किया करियर
नई दिल्ली, अक्टूबर 3 -- कहते हैं देर आए दुरुस्त आए। सुदर्शन रावणकोले की कहानी इस कहावत को सच कर दिखाती है। आठ साल तक हाथ में डिग्री रही पर नौकरी नहीं मिली। तीन बार यूपीएससी का इम्तिहान दिया पर कामयाबी दूर रही। आज वही सुदर्शन 17 लाख रुपये सालाना के पैकेज पर एक नामी कंपनी में काम शुरू करने जा रहे हैं। सुदर्शन ने साल 2018 में कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग से बीटेक पूरा किया। आम तौर पर ऐसी डिग्री के बाद नौकरी हाथ में होती है। सुदर्शन के साथ ऐसा नहीं हुआ। पढ़ाई खत्म हुई और इंतजार शुरू हो गया। यह इंतजार कोई एक दो साल का नहीं था। पूरे आठ साल बीत गए। इस दौरान उन्होंने सिविल सर्विसेज का रास्ता चुना। यूपीएससी की तैयारी आसान नहीं होती। रात दिन किताबों में डूबना पड़ता है। सुदर्शन ने तीन बार कोशिश की। तीनों बार नतीजा उनके पक्ष में नहीं आया। कोई भी इं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.