8 साल का आदित्य दंडी देकर जा रहा तारापीठ, बना रहा आस्था की मिसाल
दुमका, अगस्त 31 -- सुल्तानगंज से देवघर-बासुकीनाथ के बाद अब दुमका-रामपुरहाट सड़क पर दंडी देकर तारापीठ जा रहा 8 वर्षीय आदित्य आस्था की नई मिसाल बन रहा है। भागलपुर जिले के भवानीपुर थाना क्षेत्र के नयनपुर निवासी आदित्य कुमार यादव बिना किसी मन्नत के सिर्फ अपने दादाजी की परंपरा को आगे बढ़ाने के लिए यह कठिन यात्रा कर रहा है।
आदित्य की यात्रा सुल्तानगंज से देवघर, बासुकीनाथ होते हुए दुमका-रामपुरहाट के रास्ते तारापीठ तक करीब 350 किलोमीटर से अधिक की दूरी दंडी देकर तय करने का संकल्प लिया है। अब तक 280 किलोमीटर से अधिक दूरी पूरी कर चुका है। चिलचिलाती धूप में तपती सड़क, कंकड़-पत्थर के बीच खुले बदन साष्टांग दंडवत करते हुए आदित्य का हौसला नहीं टूटा। पूछने पर आदित्य ने कहा कि भगवान से कुछ नहीं मांगना है, बस दादाजी की परंपरा और भक्ति की शक्ति को दिखाना है...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.