8 लीटर अवैध शराब समेत महिला धंधेबाज गिरफ्तार
बगहा, जून 29 -- श्रीनगर, एक संवाददाता। बैरिया पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर थाना क्षेत्र की भितहा पंचायत के हॉट सरैया में छापेमारी कर 8 लीटर देसी चुलाई शराब के साथ एक महिला धंधेबाज को गिरफ्तार किया है।थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार ने बताया कि सूचना मिली थी कि हॉट सरैया में एक महिला अपने घर से अवैध शराब की बक्रिी कर रही है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम गठित कर छापेमारी की गई, जहां से 8 लीटर देसी चुलाई शराब बरामद हुई। मौके से महिला धंधेबाज को भी गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार महिला की पहचान हाट सरैया निवासी ज्ञांति देवी के रूप में हुई है। पुलिस ने उसके विरुद्ध मद्य निषेध अधिनियम के तहत एफआईआर दर्ज कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.