देवघर, मार्च 19 -- सारठ,प्रतिनिधि। मुख्यमंत्री पशुधन योजना अंतर्गत बकरा विकास योजना के तहत बुधवार को बीडीओ चन्दन कुमार सिंह की अगुवाई में प्रखंड के 8 लाभुकों के बीच एक एक यूनिट बकरा-बकरी वितरण किया गया। इस दौरान 8 बकरी व 2 बकरा का वितरण किया गया। इस बावत पशु चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. प्रमोद चौरसिया ने बताया कि मुख्यमंत्री पशुधन योजना के तहत लाभुकों को 90 व 75 फीसदी अनुदान पर बकरा-बकरी समेत अन्य पशुधन दिया जा रहा है। जिसमें बकरा विकास योजना के लिए प्रखंड में कुल 64 लाभुकों का चयन किया गया है। जिसमें एसटी एवं सभी वर्ग की विधवा, परित्यक्त महिला व दिव्यांग लाभुकों को 90 फीसदी अनुदान पर बकरा-बकरी का वितरण किया जा रहा है। जबकि एससी वर्ग के लाभुकों को 90 व 75 फीसदी एवं अन्य वर्ग के योग्य लाभुकों को सिर्फ 75 फीसदी अनुदान पर बकरा-बकरी का वितरण किया ज...