8 लाख डिमांड, 6 लाख में सौदा, घूस की पहली किस्त के 3 लाख लेते धरा गया सासाराम का भ्रष्ट सीओ
नई दिल्ली, मई 23 -- बिहार के सासाराम में निगरानी अन्वेषण ब्यूरो ने 3 लाख घूस लेने के आरोप में सासाराम सदर के सीओ आकाश रौनियार को गिरफ्तार कर लिया। सीओ के निजी कर्मी सोनू कुमार तथा सिविल सर्जन कार्यालय के लिपिक सतीश कुमार को शुक्रवार को गिरफ्तार किया है। सीओ पर अपने ही राजस्व कर्मचारी से घूस मांगने का आरोप है। इस कार्रवाई से राजस्व विभाग में हड़कंप मच गया है। परिमार्जन के लिए सीओ ने आठ लाख मांगे थे। सौदा छह लाख में तय हुआ। पहली किस्त तीन लाख लेने के लिए शुक्रवार को राजस्व कर्मी राकेश कुमार को शिवसागर क्षेत्र के मोरसराय में सीओ आवास पर बुलाया गया था। निगरानी के डीएसपी पवन कुमार ने बताया कि सीओ ने राशि लेने के लिए निजी कर्मी सोनू कुमार को भेजा था। जैसे ही सोनू ने तीन लाख लिये, निगरानी ने उसे दबोच लिया। इसके बाद सीओ को गिरफ्तार कर लिया गया। न...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.